महिलाएं फाइटर जेट उड़ाने के साथ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित किया है : रोली सिंह
Ayodhya News - अयोध्या में अहिल्याबाई होल्कर त्रि शताब्दी स्मृति अभियान के तहत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने अहिल्याबाई के आदर्शों पर...

अयोध्या,संवाददाता। गुरुवार को जनपद के विभिन्न विकासखंडो मे अहिल्याबाई होल्कर त्रि शताब्दी स्मृति अभियान के तहत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे स्थानीय महिलाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। मिल्कीपुर ब्लॉक मुख्यालय सभागार में जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा की अध्यक्षता में अहिल्याबाई होल्कर त्रि शताब्दी स्मृति अभियान के तहत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अहिल्याबाई होल्कर नारी सशक्तिकरण,सुशासन और सामाजिक न्याय की प्रतीक थीं। उन्होंने अपने 30 वर्षीय शासनकाल में काशी विश्वनाथ से सोमनाथ तक लगभग 10 हजार मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया और समाज में महिलाओं के सम्मानजनक स्थान के लिए कार्य किया।
उनके नेतृत्व में इंदौर एक समृद्ध व्यापारिक और सैन्य केंद्र बना। रोली सिंह ने उपस्थित महिलाओं से अहिल्याबाई के आदर्शों पर चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। बीकापुर में आयोजित कार्यक्रम की अधक्षता ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा और संचालन प्रधान संघ के जिला सचिव मुकुल आनंद ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजादी का मिशन से जोड़ी स्वयं सहायता समूह की विभिन्न ग्राम पंचायत की 20 महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में राधा यादव,राजकुमारी यादव,संजू यादव,सरोज,सुनीता,क्रांति,सितारा देवी,रीता,पूनम,रत्ना शुक्ला,पारुल सिंह, प्रियंका तिवारी शामिल रहीं। कार्यक्रम को खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा,जिला पंचायत सदस्य सुनील राजपूत, सहायक विकास अधिकारी बद्रीनाथ पांडे,मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में मुख्य रूप से पवन चौरसिया, शिवकुमार वैश्य,मेवालाल वर्मा,सफाई कर्मचारी संघ की पदाधिकारी फूला देवी,संतोष शर्मा मौजूद रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।