Women Empowerment in Ayodhya Key Role in Cleanliness Drive अयोध्या को स्वच्छ बनाने में अब महिलाएं भी निभाएंगी भूमिका, Ayodhya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsWomen Empowerment in Ayodhya Key Role in Cleanliness Drive

अयोध्या को स्वच्छ बनाने में अब महिलाएं भी निभाएंगी भूमिका

Ayodhya News - अयोध्या में महिलाओं को स्वच्छता अभियान से जोड़ने के लिए तिलकहाल में महिला क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लगभग 250 महिलाओं ने स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और कंपोस्टिंग पर प्रशिक्षण लिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याWed, 21 May 2025 01:11 AM
share Share
Follow Us on
अयोध्या को स्वच्छ बनाने में अब महिलाएं भी निभाएंगी भूमिका

अयोध्या, संवाददाता। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अब महिलाएं भी अहम भूमिका निभाएंगी। इसके लिए नगर निगम अयोध्या में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत तिलकहाल में महिला क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छता अभियान से जोड़कर प्रभु राम की नगरी अयोध्या को विश्व का सबसे स्वच्छ शहर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना रहा। कार्यक्रम में लगभग 250 महिलाओं ने सहभागिता करते हुए स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और कंपोस्टिंग जैसे विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने स्वच्छता को जीवनशैली में शामिल करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की एक नहीं अनेक लाभ हैं।

वातावरण स्वच्छ रहने से कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है, जिसमें मच्छर जनित बीमारियां और पेट से संबंधित बीमारियां शामिल है। सहायक नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने तकनीकी जानकारी साझा करते हुए जनता से ‘स्वच्छ अयोध्या- स्वस्थ अयोध्या के संकल्प को साकार करने की अपील की। प्रख्यात कवियित्री पूजा यक्ष ने स्वच्छता पर केंद्रित ओजस्वी कविता पाठ प्रस्तुत कर भावनात्मक जुड़ाव स्थापित किया। बच्चों ने खेल और पहेली के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। संचालन करते हुए एकता भटनागर ने नारीशक्ति को स्वच्छता की प्रेरक शक्ति बताते हुए जनभागीदारी का आह्वान किया। चिंतन रिसर्च सेंटर एवं आईटीसी डिवाइन के विशेषज्ञों ने व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के अंत में ‘स्वच्छ अयोध्या-स्वस्थ अयोध्या थीम पर सांग का भव्य अनावरण किया गया, जिससे वातावरण ऊर्जा और उत्साह से भर उठा। उपसभापति राजेश गौड़, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राममणि शुक्ल, सहायक नगर आयुक्त श्री गुरुप्रसाद पांडे, जिला संक्रामक रोग अधिकारी डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, बाल कल्याण समिति की सदस्य स्मिता तिवारी, भाजपा देवकाली मंडल अध्यक्ष श्री हेमंत जायसवाल, करियप्पा मंडल अध्यक्ष श्री रवि सोनकर सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन आलोक सिंह राना ने किया। इस मौके पर व्यवस्था प्रमुख राहुल सिंह, दीपक पांडे, रूबी रावत, कमल गुप्त, विजयलक्ष्मी सिंह, नीता शर्मा, कल्पना, प्रीति, रेखा, अन्नपूर्णा, किरण, शारदा सोनी आदि की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को इको फ्रेंडली बैग प्रदान किए गए और सहभोज का आयोजन हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।