Relief from Heat in Azamgarh as Light Rain Brings Mixed Emotions for Farmers तेज गरज के साथ हुई हल्की बारिश, गर्मी से राहत, Azamgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsRelief from Heat in Azamgarh as Light Rain Brings Mixed Emotions for Farmers

तेज गरज के साथ हुई हल्की बारिश, गर्मी से राहत

Azamgarh News - आजमगढ़ में भीषण गर्मी से जन जीवन परेशान था। गुरुवार की सुबह बारिश ने लोगों को राहत दी, लेकिन किसानों के कटे गेहूं के बोझ भीगने से मायूसी छाई। पुरवा हवा के साथ उमस भरी गर्मी ने एक सप्ताह से परेशानी...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Thu, 10 April 2025 01:55 PM
share Share
Follow Us on
तेज गरज के साथ हुई हल्की बारिश, गर्मी से राहत

आजमगढ़। भीषण गर्मी के चलते आम जन जीवन बेहाल हो गया था। वहीं गुरुवार की सुबह तेज गरज के साथ जिले में हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं खेत में काट कर रखे गए गेहूं के बोझ भीग जाने से किसानों के चेहरे पर मायूसी दिखी। इधर, पुरवा हवा के साथ ही जिले में उमश भरी गर्मी एक सप्ताह से पड़ रही थी। तेज धूप के चलते लोग धूप की तपीश से बेहाल थे। दिन के साथ ही रात के तापमान में वृद्धि होने से जन जीवन बेहाल हो गया था। बुधवार की रात से पछुआ हवा के साथ अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुए थे। सुबह दस बजे से बूंदाबादी शुरू हुई। इसके बाद तेज गरज के साथ हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं अधिकतर किसानों के खेत में काट कर रखे गए गेहूं के बोझ भीग गए, जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी दिखी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।