एमएलसी की मां को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे मंत्री व पदाधिकारी
Badaun News - भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम स्वरूप पाठक की पत्नी रमा पाठक का निधन हो गया। इस पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, वन पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण सक्सेना और अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया।...

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक की धर्मपत्नी एवं एमएलसी वागीश पाठक की मां रमा पाठक के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सांसद राज्यसभा अरुण सिंह, प्रदेश सरकार के वन पर्यावरण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ.अरुण सक्सेना, लोक निर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की पुत्री श्रुति गंगवार,उद्योगपति एके नरवर ने एमएलसी के आवास पर जाकर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य,सदर विधायक महेश गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारती, जिला प्रवक्ता शैलेंद्र मोहन शर्मा, एमके सिंह, सतीश सेठ आदि लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।