Brutal Attack on Woman Outside Court in Dowry Harassment Case न्यायालय से निकलते ही महिला से मारपीट, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBrutal Attack on Woman Outside Court in Dowry Harassment Case

न्यायालय से निकलते ही महिला से मारपीट

Badaun News - दहेज प्रताड़ना मामले की तारीख पर न्यायालय आई रिंकी पर उसके ससुरालियों ने हमला किया। घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के न्यायालय के बाहर हुई, जहां रिंकी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंFri, 9 May 2025 04:10 AM
share Share
Follow Us on
न्यायालय से निकलते ही महिला से मारपीट

दहेज प्रताड़ना मामले की तारीख पर न्यायालय आई एक महिला के साथ मारपीट की गई। घटना सिविल लाइंस कोतवाली इलाके में के न्यायालय के बाहर की है। यहां थाना कादरचौक क्षेत्र के खिरिया बाकरपुर गांव की रहने वाली रिंकी गुरुवार को न्यायालय तारीख पर आईं थी। जैसे ही वह तारीख कर न्यायालय से बाहर निकली तभी ससुरालियों ने हमला कर मारपीट कर दी। जिसमें वह घायल हो गईं। इसके बाद परिवार व पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। रिंकी ने बताया कि उसकी शादी अलीगढ़ जिले के बावन थाना क्षेत्र निवासी हेमंत से हुई थी।

रिंकी का पति और ससुराल पक्ष से लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसको लेकर उसने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। गुरुवार को उसी मामले की सुनवाई थी। आरोप है कि कोर्ट से बाहर निकलते ही रिंकी पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।