कांग्रेसियों ने डीएम से ककराला में मांगा आधार केंद्र
Badaun News - कांग्रेसियों ने ककराला में आधार केंद्र बनाने की मांग को लेकर डीएम को मांग पत्र सौंपा। अजीत यादव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द आधार केंद्र नहीं बना तो आंदोलन किया जाएगा। पहले प्रशासन ने स्थाई आधार केंद्र...

कांग्रेसियों ने मंगलवार को डीएम से ककराला में आधार केंद्र बनाने की मांग को लेकर मांग पत्र सौंपा है। कांग्रेस प्रदेश सचिव अजीत यादव के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने डीएम के नाम का मांग पत्र एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. वैभल शर्मा को सौंपा है। कांग्रेस प्रदेश सचिव अजीत यादव ने कहा कि यदि ककराला में जल्द आधार केंद्र नहीं बनाया गया तो फिर से आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान को ककराला में सात अक्टूबर 2024 से 55 दिनों तक अनिश्चितकालीन धरना दिया गया। जिसमें प्रशासन ने ककराला में स्थाई आधार केंद्र बनाने का वादा किया था। अब तक अस्थाई आधार केंद्र नगर पालिका परिसर में शुरू कर दिया था लेकिन महीने भर बाद में अस्थाई आधार केंद्र भी बंद कर दिया। फैजियाब खान, पिछड़ा कांग्रेस जिला महासचिव तजम्मुल अंसारी, किसान कांग्रेस ककराला नगर अध्यक्ष सरताज अली, किसान कांग्रेस तहसील अध्यक्ष कामिल खान व साजिद शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।