दरवाजे की कुंडी बजा रहीं आशा
Badaun News - जनपद में 1 अप्रैल से विशेष संचारी अभियान और 10 अप्रैल से दस्तक अभियान चल रहा है। 1037 ग्राम पंचायतों में 2680 आशा कार्यकर्ता बुखार, डायरिया और गर्मी से प्रभावित परिवारों का सर्वे कर रहे हैं। अब तक 2.5...

जनपद में एक अप्रैल से जहां विशेष संचारी अभियान शुरू किया गया है तो वहीं दस अप्रैल से दस्तक अभियान शुरू हो चुका है। जिले की 1037 ग्राम पंचायत व 21 नगर पालिका व नगर पंचायत हैं। जिनमें दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। जिले भर में 2680 आशा कार्यकर्ता कार्य कर रही हैं। इस अभियान में बुखार, डायरिया, हीटवेव और अन्य बीमारियों ग्रस्त की सूची तैयार कर डाटा बनाया जा रहा है। जिसमें अब तक करीब दो लाख 50 हजार परिवारों का सर्वे हो चुका है। अभी करीब 11 लाख परिवारों का सर्वे होना बाकी है। डायरिया की चपेट में आने के बाद लोग उल्टी-दस्त, बुखार, आदि के मरीज आ रहे हैं। आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर दस्तक अभियान के दौरान परिवारों और लोगों से संपर्क किया। जिसमें सूची तैयार की और डायरिया लक्षण वाले मरीजों को जिंक टेबलेट और ओआरएस के पैकेट भी वितरण किये हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मोहम्मद तहसीन ने बताया
गर्मी का मौसम चल रहा है संचारी के साथ-साथ दस्तक अभियान भी चलाया जा रहा है। दस्तक अभियान में आशा घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। अब तक करीब ढ़ाई लाख परिवारों का सर्वे किया गया है। बाकी परिवारों का सर्वे किया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।