Mysterious Disappearance of Husband After Court Hearing in Dowry Death Case इलाहाबाद तारीख पर गया युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsMysterious Disappearance of Husband After Court Hearing in Dowry Death Case

इलाहाबाद तारीख पर गया युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज

Badaun News - रसूलपुर की विमला देवी ने बताया कि उनकी पुत्री आरती की हत्या दो वर्ष पूर्व हुई थी। पति कैलाश ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 8 अप्रैल को जमानत की सुनवाई के बाद कैलाश घर लौट रहे थे, लेकिन...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंWed, 16 April 2025 03:20 AM
share Share
Follow Us on
इलाहाबाद तारीख पर गया युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज

क्षेत्र के गांव रसूलपुर की रहने वाली विमला देवी ने बताया कि उनकी पुत्री आरती की शादी तीन वर्ष पूर्व थाना बिसारतगंज क्षेत्र के गांव सिधौना निवासी अतेंद्र पुत्र रामवीर के साथ हुई थी। विवाह के समय दिए गए दान-दहेज से ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था। दो वर्ष पूर्व ससुराल पक्ष ने आरती की हत्या कर दी थी, जिसमें पीड़िता के पति कैलाश ने बिसारतगंज थाने में अपने ससुराल पक्ष के दामाद सत्येंद्र, ससुर रामवीर और सास जनता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में आरोपियों की जमानत की तारीख आठ अप्रैल को इलाहाबाद हाईकोर्ट में निर्धारित थी, जिस पर कैलाश कोर्ट में पेशी के लिए घर से रवाना हुए थे। काम निपटाने के बाद वह 9 अप्रैल को ट्रेन से घर लौट रहे थे। पीड़िता के अनुसार, शाहजहांपुर तक पति से मोबाइल पर बातचीत हुई थी, लेकिन उसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया और वह अब तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने सभी रिश्तेदारों व संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पीड़िता ने बिनावर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हुई है और जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।