पुलिस ने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
Badaun News - पुलिस ने आरकेएम एकेडमी में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। छात्रों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के तरीके बताए गए। पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की और...

पुलिस की ओर से साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आरकेएम एकेडमी में छात्र छात्राओं को साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए छात्र छात्राओं को इससे बचाव के उपाय बताए। बताया कि अपने पासवर्ड को हमेशा मजबूत और गोपनीय रखें। अनजान लिंक या ईमेल पर क्लिक न करें। सार्वजनिक वाई-फाई का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहें। सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें। केवल सुरक्षित वेबसाइट्स पर ही बैंकिंग और अन्य संवेदनशील जानकारी भरें।
अपने डिवाइस में एंटी वायरस सॉफ्टवेयर अवश्य इंस्टॉल करें। ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। सोशल मीडिया अकाउंट्स में टू स्टेप वेरिफिकेशन का प्रयोग करें। साइबर अपराध होने पर तुरंत पुलिस स्टेशन या साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें। केवल विश्वसनीय वेबसाइट्स से ऑनलाइन खरीदारी करें। किसी भी फर्जी कॉल, लॉटरी या इनाम के झांसे में न आएं। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक आदर्श सक्सेना समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।