Former Bihar Minister Sarfaraz Alam Strongly Opposes Waqf Amendment Bill Calls it Anti-Democratic वक्फ कानून के खिलाफ आंदोलन रहा ऐतिहासिक, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsFormer Bihar Minister Sarfaraz Alam Strongly Opposes Waqf Amendment Bill Calls it Anti-Democratic

वक्फ कानून के खिलाफ आंदोलन रहा ऐतिहासिक

बिहार के पूर्व मंत्री सरफराज आलम ने वक्फ संशोधन बिल का विरोध करते हुए इसे काला कानून और लोकतंत्र के खिलाफ बताया। उन्होंने अररिया में हुए विरोध प्रदर्शन की सफलता पर सभी संगठनों को धन्यवाद दिया। सरफराज...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाThu, 8 May 2025 03:07 AM
share Share
Follow Us on
वक्फ कानून के खिलाफ आंदोलन रहा ऐतिहासिक

अररिया, निज संवाददाता। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सीमांचल विकास मोर्चा के संस्थापक और अररिया के पूर्व सांसद सरफराज आलम ने वक्फ संशोधन बिल का जमकर विरोध किया और कहा कि ये काला कानून लोकतंत्र और संविधान विरोधी है। इसे कभी भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरफराज आलम में पिछले दिनों अररिया में वक्फ बिल के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शन की सफलता पर इसमें शामिल सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस काले कानून का अररिया में विरोध प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। इसके लिए उन्होंने सभी मिल्ली , धार्मिक,सामाजिक और सेकुलर विचार धारा के राजनीतिक दलों को विशेष रूप से धन्यवाद दिया।

खासकर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड,इमारतें शरिया बिहार झारखंड उड़ीसा और बंगाल,जमाते इस्लामी हिंद,जमीयतुल उलमाए हिंद ,तब्लीगी जमात और विभिन्न सामाजिक संगठनों को खास तौर से बधाई दी।अररिया में पहली बार इस काले कानून को लेकर सड़कों पर जो जन सैलाब उमड़ा ऐतिहासिक था। पूर्व सांसद सरफराज आलम ने कहा केंद्र कि मोदी सरकार अपनी विफलता को छुपाने के लिए देश में विभाजन की नीति पर काम कर रही है।उन्हें पता होना चाहिए भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है यहां सभी जाति,धर्म और समुदाय को अपनी धार्मिक आजादी के साथ रहने का संवैधानिक अधिकार है। लेकिन मोदी सरकार पूरे देश में मुसलमानों को टारगेट कर नफरत का माहौल बना दिया है।सरफराज ने कहा ये गंगा जमुनी तहजीब को मानने वालों का देश है लेकिन केंद्र की निकम्मी सरकार हिन्दू मुस्लिम ,कब्रिस्तान शमशान तो कभी हिंदुस्तान पाकिस्तान करने में लगी है।इनको मंहगाई ,बेरोजगारी और किसानों की समस्या से कोई लेना देना नहीं है।सरफराज आलम ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी देश बेचने में लगे है। वहीं इनके दोस्त अडानी और अंबानी खरीदने में लगे हैं दो लोग देश बेच रहा है और दो लोग खरीदने में लगे है।उन्होंने कहा वक्फ संशोधन बिल लाकर मुसलमानों की संपत्ति नाजायज तरीके से हड़पने की साजिश है जिसे कभी पूरा होने नहीं दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।