Dr Kunul Kandir Appointed New Vice-Chancellor at Sido Kanhu Murmu University दो वर्षो के प्रभार पर चले सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय को मिला कुलपति,डा.कुनुल कुंदीर बनी नयी कुलपति, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsDr Kunul Kandir Appointed New Vice-Chancellor at Sido Kanhu Murmu University

दो वर्षो के प्रभार पर चले सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय को मिला कुलपति,डा.कुनुल कुंदीर बनी नयी कुलपति

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में डॉ कुनुल कंदीर को नया कुलपति नियुक्त किया गया है। पूर्व कुलपति डॉ सोनाझारिया मिंज का कार्यकाल समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय में कुलपति का पद करीब दो वर्षों तक...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाThu, 8 May 2025 03:07 AM
share Share
Follow Us on
दो वर्षो के प्रभार पर चले सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय को मिला कुलपति,डा.कुनुल कुंदीर बनी नयी कुलपति

दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में मंगलवार को राजभवन की ओर से डॉ कुनुल कंदीर को नया कुलपति नियुक्त किया गया है। पूर्व कुलपति डॉ सोनाझारिया मिंज का कार्यकाल समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय में कुलपति का पद करीब दो वर्षों से प्रभार में चल रहा था, जिसे विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ बिमल प्रसाद सिंह ने कुशलता से संभाला। कुलपति का पद केवल प्रभार में होने के बावजूद प्रो. सिंह के नेतृत्व में इन दो वर्षों में विश्वविद्यालय ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की। सबसे पहले उन्होंने कोविड-19 के कारण बाधित शैक्षणिक सत्रों को नियमित करने में अहम भूमिका निभाई।

लगभग 300 परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित कर समय पर रिजल्ट जारी किए गए। मूल्यांकन प्रक्रिया को केंद्रीकृत किया गया, जिससे उत्तर पुस्तिकाओं की जांच तेज़, निष्पक्ष और पारदर्शी हो सकी। उनके कार्यकाल में आठवां दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन हुए, जिसमें हजारों विद्यार्थियों को उपाधियां दी गईं। परीक्षाओं को समयबद्ध और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रश्नपत्र निर्माण की प्रक्रिया को भी केंद्रीकृत किया गया। छात्रों की सुविधा के लिए प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज अब एक ही दिन में उपलब्ध कराए जाने लगे हैं। विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है, जिससे कार्य प्रणाली में अनुशासन आया है। शोध के क्षेत्र में भी विश्वविद्यालय ने कई नए कदम उठाए दर्जनों सेमिनार, कार्यशालाएं और सम्मेलन आयोजित हुए, करीब 200 पीएचडी शोधार्थियों का पंजीकरण हुआ और जेआरएफ फेलोशिप भी मिलने लगी। नई शिक्षा नीति 2020 को प्रभावी रूप से लागू किया गया, जिससे छात्रों को बहुविषयक शिक्षा, कौशल विकास और व्यावहारिक प्रशिक्षण का लाभ मिला।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।