Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsSDM Bisouli Listens to Public Complaints Resolves Police Issues
अधिकारियों ने सुनीं जन शिकायतें
Badaun News - थाना वजीरगंज में एसडीएम बिसौली राशी कृष्णा और अन्य अधिकारियों ने लोगों की जनसमस्याएं सुनी। कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 पुलिस से संबंधित थीं। 2 पुलिस शिकायतों का तुरंत निस्तारण कर दिया...
Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSun, 11 May 2025 12:22 AM

थाना वजीरगंज में एसडीएम बिसौली राशी कृष्णा, सीओ सुनील कुमार एवं नायब तहसीलदार ने लोगों की जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन पुलिस से संबंधित थीं, जबकि सात शिकायतें राजस्व विभाग की थीं। राजस्व शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित की गई। पुलिस से संबंधित दो शिकायतों का तत्काल निस्तारण करा दिया गया। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह, कानूनगो राजेश शर्मा, सर्वेश यादव एवं लेखपाल लोकपाल वघेल, शोभित कुमार, श्याम मोहन शर्मा, पंकज कुमार मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।