Leopard Kills Nilgai in Himmatpur Sujati Village Farmers Alarmed हिम्मतपुर सूजती जंगल में तेंदुए ने नीलगाय को बनाया शिकार, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsLeopard Kills Nilgai in Himmatpur Sujati Village Farmers Alarmed

हिम्मतपुर सूजती जंगल में तेंदुए ने नीलगाय को बनाया शिकार

Bagpat News - - सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीमहिम्मतपुर सूजती जंगल में तेंदुए ने नीलगाय को बनाया शिकारहिम्मतपुर सूजती जंगल में तेंदुए ने नीलगाय को बनाया शिकारह

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतSun, 25 May 2025 07:46 PM
share Share
Follow Us on
हिम्मतपुर सूजती जंगल में तेंदुए ने नीलगाय को बनाया शिकार

हिम्मतपुर सूजती गांव जंगल में तेंदुए ने नीलगाय का शिकार अपना निवाला बना लिया। किसानों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंचे वन कर्मी नीलगाय के शव को संतनगर पौधशाला ले आए। वहीं जंगल में कई दिनों से तेंदुआ देखने किसानों में दहशत बनी है। हिम्मतपुर सूजती गांव जंगल में किसानों को कई दिनों से तेंदुआ घूमता दिखाई दे रहा है। शनिवार रात किसान उपेंद्र अपने बेटे गौरव के साथ नलकूप पर गया था। नलकूप के पास उन्हें गन्ने के खेत में एक नीलगाय पड़ी दिखाई दी। जब वे उसके पास गए, तो देखा कि उसका कुछ हिस्सा किसी जानवर ने खा रखा था।

किसानों ने इसकी जानकारी सुबह दूसरे किसानों व वन विभाग को दी। वन कर्मी संजय कुमार टीम के साथ सूजती गांव पहुंचे और मृत नीलगाय के शव को संतनगर पौधशाला ले गए। जहां नीलगाय का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद नीलगाय को जमीन में दफना दिया गया। जंगल में कई दिनों से दिख रहे तेंदुए किसानों में दहशत बनी हुई है। जिससे किसान खेतों पर झुंड बनाकर जाने लगेगें है। वहीं इस संबंध में डिप्टी रेंजर मौहम्मद तालिब ने बताया कि जिस स्थान पर नीलगाय का शव मिला है, वहीं कुछ ही दूरी पर कई आवारा कुत्ते बैठे हुए थे। नीलगाय के शरीर पर ऐसा कोई निशान भी नहीं मिला, जिसे तेंदुआ होने का पुख्ता सबूत माना जाए। -------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।