Art Competition Held on Earth Day at Vihan Girls Residential School चित्रकला प्रतियोगिता में उकेरी जागरूकता, Bahraich Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsArt Competition Held on Earth Day at Vihan Girls Residential School

चित्रकला प्रतियोगिता में उकेरी जागरूकता

Bahraich News - बहराइच। विश्व पृथ्वी दिवस पर शहर के हुजूरपुर रोड पर स्थित विहान बालिका आवासीय चित्रकला प्रतियोगिता में उकेरी जागरूकताचित्रकला प्रतियोगिता में उकेरी जा

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचTue, 22 April 2025 09:10 PM
share Share
Follow Us on
चित्रकला प्रतियोगिता में उकेरी जागरूकता

बहराइच। विश्व पृथ्वी दिवस पर शहर के हुजूरपुर रोड पर स्थित विहान बालिका आवासीय विद्यालय में एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फ्रेंड्स आफ कतर्नियाघाट के अध्यक्ष बीडी लखमानी रहे। शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं स्कूल की बालिकाओं को संबोधित करते हुए लखमानी ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। प्रतियोगिता में स्कूल की बालिकाओं ने पृथ्वी के संरक्षण पर चित्र बनाए। बालिकाओं को फ्रेंड्स आफ कतर्नियाघाट की ओर से पुरिस्कृत किया गया। स्कूल वार्डन प्रिया प्रसाद, शिक्षक धर्मेंन्द्र वर्मा शिक्षिकाओं में श्रृद्धा रैकवार, भूरत्न प्रभा, निधि दुबे, प्रियंका श्रीवास्तव आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।