Bahraich: Two youths died in road accident बहराइच : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, Bahraich Hindi News - Hindustan

बहराइच : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

बहराइच हुजूरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात रायगढ़ बेहड़ा से गुलहरिया गाजीपुर जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों को वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। इस...

Deep Pandey हिन्दुस्तान संवाद ,  कैसरगंज ( बहराइच )।Fri, 6 Sep 2019 12:55 PM
share Share
Follow Us on
बहराइच : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

बहराइच हुजूरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात रायगढ़ बेहड़ा से गुलहरिया गाजीपुर जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों को वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई।

इस हादसे में 17 वर्षीय धीरेन्द्र सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह व 18 वर्षीय मनोज पुत्र स्वतंत्र लोधी एक बाइक पर  सवार होकर गुरुवार की रात लगभग नौ बजे गुलरिया गाजीपुर की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। इस हादसे में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर में दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना की  जानकारी मिलते परिजनों में  कोहराम मच गया। लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इस बीच दोनों की मौत हो गई।

एसएचओ हुजूरपुर ने बताया कि मार्ग दुर्घटना  की जांच की जा रही है। दोनों मृतकों की लाश पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। धीरेंद्र की मां बिट्टन ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध दुर्घटना  की तहरीर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।