Nepal Police Seizes Smuggled Chicks Worth 2 Lakh from India तस्करी कर ले जाए गए मु्र्गी के चूजे बरामद हुए, Bahraich Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsNepal Police Seizes Smuggled Chicks Worth 2 Lakh from India

तस्करी कर ले जाए गए मु्र्गी के चूजे बरामद हुए

Bahraich News - नेपालगंज के भज्जीपुरवा में नेपाली पुलिस ने भारतीय क्षेत्र से तस्करी कर लाए गए 2 लाख रुपये के 20 कार्टून बायलर चूजे बरामद किए हैं। बर्ड फ्लू के कारण नेपाल सरकार ने चूजों पर प्रतिबंध लगा रखा है, फिर भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचTue, 22 April 2025 09:08 PM
share Share
Follow Us on
तस्करी कर ले जाए गए मु्र्गी के चूजे बरामद हुए

रुपईडीहा (बहराइच)। मंगलवार की सुबह नेपालगंज उप महानगर पालिका के भज्जीपुरवा में भारतीय क्षेत्र से तस्करी कर ले जाए गए 2 लाख रुपयों के चूजे नेपाली पुलिस ने बरामद किए हैं। पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल की सरकार ने बर्ड फ्लू के चलते पंक्षीजन्य जीवों पर प्रतिबंध लगा रखा है। बावजूद इसके भारतीय क्षेत्र से भारी संख्या में खुली सीमा का लाभ उठाते हुए इसके कारोबारी नेपाल में चूजे प्रवेश कराते रहते हैं। नेपालगंज स्थित पुलिस मुख्यालय से गस्त पर निकले जवानों ने नेपालगंज उप महानगर पालिका के वार्ड नं 23 भज्जीपुरवा मे एक युवक को 20 कार्टून बायलर चूजे बरामद किए हैं। बांके जिले के पुलिस प्रवक्ता व डीएसपी दीपक पातली ने बताया कि 25 वर्षीय सलमान निवासी रुपईडीहा इन चूजों को तस्करी कर लाया था। सलमान व चूजे आवश्यक कार्यवाही हेतु पशु क्वॉरेंटाइन नेपालगंज को सौप दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।