हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा के मेधावियों का हुआ सम्मान
Bahraich News - नानपारा के सआदत इण्टर कॉलेज में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हाई स्कूल परीक्षा में 149 में से 142 बच्चे उत्तीर्ण हुए। इंटरमीडिएट परीक्षा में 105 में से 72 बच्चे पास हुए। विभिन्न...

नानपारा, संवाददाता। सआदत इण्टर कॉलेज नानपारा में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय की हाई स्कूल परीक्षा में 149 बच्चों में 142 बच्चे उत्तीर्ण हुए। विद्यालय में 89% अंक पाकर तीन बच्चों ने प्रथम स्थान अनुज्ञा पाठक, भावना नाग व एकांशी वर्मा ने द्वितीय स्थान शिजा खान, तहरीम अकबर तृतीय स्थान पर रहीं थीं। इसी क्रम में इंटर मीडिएट परीक्षा में मानविकी, वाणिज्य व व्यावसायिक में 105 बच्चों में 72 बच्चे उत्तीर्ण हुए। मानविकी वर्ग में प्रथम स्थान पर 85% अंक प्राप्त कर प्रसिद्धि शुक्ला व स्वाती शुक्ला द्वितीय स्थान 82% अंक पाकर निशा शुक्ला व तृतीय स्थान पर आसिया रही।
वाणिज्य वर्ग में 71% अंक पाकर अर्जुन कुमार प्रथम, द्वितीय स्थान पर 70.6% अंक पाकर कृष्ण कुमार पासवान व तृतीय स्थान पर 70% अंक पाकर सुनील रहे। व्यावसायिक वर्ग में 70.7%अंक पाकर संध्या सोनी प्रथम,दृतीय स्थान पर बिलाल को 70.3% अंक वही तृतीय स्थान पर गोविंद कुमार त्रिपाठी को 69.5%अंक मिले। अध्यक्षता समाजसेवी डा आनंद अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि उच्च न्यायालय की अधिवक्ता जुबेदा शहंशाह थे। संचालन प्रवक्ता आरसी पांडेय ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।