Wheat Crop Destroyed by Mysterious Fire in Mahsi Tehsil आग से गेहूं की फसल को नुकसान, Bahraich Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsWheat Crop Destroyed by Mysterious Fire in Mahsi Tehsil

आग से गेहूं की फसल को नुकसान

Bahraich News - महसी तहसील के नौतला गांव में गेंहू के खेत में आग लगने से रामदयाल, अली हुसेन, गुलाम अली, अगनूराम, सुन्दरलाल और ग्याना की फसल जल गई। लगभग 10 बीघा गेंहू की फसल नष्ट हो गई। दमकल की टीम आग बुझाने पहुंची,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचTue, 15 April 2025 09:59 PM
share Share
Follow Us on
आग से गेहूं की फसल को नुकसान

महसी। तहसील महसी नौतला गांव में गेंहू की फसल के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें रामदयाल , अली हुसेन, गुलाम अली, अगनूराम , सुन्दरलाल , ग्याना की फसल जल गई। करीब 10 बीघा गेंहू की फसल जलकर नष्ट हो गई है। सूचना पर दमकल गाड़ी पहुंची तब तक किसानों की फसल जल चुकी थी। दमकल पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं महसी के टेपरा गांव में आशिक अली निवासी पूरे दिलदार सिंह का गेहूं का लांक अज्ञात कारण से जल कर नष्ट हो गया है। एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि गेहूं की फसल जली है। लेखपाल क्षति का आंकलन कर रहे हैं रिपोर्ट मिलते ही क्षति पूर्ति दी जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।