BJP Leader Advocates One Nation One Election for India s Development देश की तरक्की को एक राष्ट्र-एक चुनाव जरूरी : रामापति, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsBJP Leader Advocates One Nation One Election for India s Development

देश की तरक्की को एक राष्ट्र-एक चुनाव जरूरी : रामापति

Balia News - भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामपति राम त्रिपाठी ने कहा कि भारत को विकसित देश बनाने के लिए एक राष्ट्र-एक चुनाव जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी बड़े राजनीतिक दल इस विचार का समर्थन करते हैं, लेकिन कुछ...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाWed, 30 April 2025 11:21 PM
share Share
Follow Us on
देश की तरक्की को एक राष्ट्र-एक चुनाव जरूरी : रामापति

बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामपति राम त्रिपाठी ने कहा कि भारत को विकसित देश बनाने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव बिल्कुल जरूरी है। लगभग सभी बड़े राजनीतिक दल चाहते हैं कि देश में एक राष्ट्र-एक चुनाव लागू हो। निजी स्वार्थ में कुछेक राज परिवारों को यह रास नहीं आ रहा है। भाजपा की ओर से बुधवार को टाउन हाल में एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर आयोजित प्रबुद्ध वर्ग समागम में बतौर मुख्य अतिथि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार जब चाहे, इस कानून को लागू कर सकती है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह सोच है कि जब तक जनमानस इसके लिए जागृत नहीं होगा, इसकी सार्थकता सिद्ध नहीं होगी।

ऐसे में प्रबुद्ध वर्ग की यह जिम्मेदारी है कि वह आगे आएं और लोगों को इसकी सार्थकता बताएं। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के साथ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्य सभा सांसद नीरज शेखर, चेयरमैन संत कुमार गुप्त मिठाई लाल व पूर्व मंत्री नारद राय आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। परिवहन मंत्री ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था सबसे सुंदर है। इसे और विकसित बनाने के लिए यह कानून समय की मांग है। गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति लल्लन सिंह ने कहा कि इस कानून के लागू होने के बाद चुनाव का खर्च बिल्कुल ही कम हो जाएगा। जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने सबका आभार जताया। अंत में दो मिनट का मौन रखकर पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गयी। संचालन डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में देवेंद्र यादव, विजय बहादुर सिंह, गुड्डू राय, रवि राय, छट्ठू राम, अरुण सिंह बंटू आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।