दो भाइयों का विवाद सलटाने गए युवक पर हमला, गंभीर
Balia News - बिल्थरारोड के एकसार चौकिया गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को...

बिल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। उभांव थाना क्षेत्र के एकसार चौकिया गांव में शुक्रवार की देर रात एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। मामले ने तूल पकड़ लिया और भाइयों के बीच मारपीट हो गयी। इस दौरान विवाद को शांत करने की कोशिश कर रहे एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उसे मऊ के एक निजी अस्पताल में ले गए और भर्ती कराया।
सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गयी। एकसार चौकिया गांव में सूरज गोंड़ के पुत्र सागर का बरइच्छा कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर पिंटू गांड का उसके भाई से विवाद हो गया। इस दौरान विवाद सुलझाने का प्रयास कर रहे गांव के ही 28 वर्षीय परशुराम पर एक पक्ष ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे परशुराम गंभीर रूप से घायल हो गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।