Dead body of bus driver found hanging in house घर में फंदे से लटकता मिला बस चालक का शव, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsDead body of bus driver found hanging in house

घर में फंदे से लटकता मिला बस चालक का शव

Balia News - स्थानीय थाना क्षेत्र बख्तियारपुर गांव में बस चालक का शव शुक्रवार की सुबह घर में फंदे से लटकता मिला। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसने फांसी लगाकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाSat, 22 May 2021 03:13 AM
share Share
Follow Us on
घर में फंदे से लटकता मिला बस चालक का शव

चितबड़ागांव (बलिया)। हिन्दुस्तान संवाद

स्थानीय थाना क्षेत्र बख्तियारपुर गांव में बस चालक का शव शुक्रवार की सुबह घर में फंदे से लटकता मिला। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर में मातम पसर गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

बख्तियारपुर निवासी 55 वर्षीय सुरेश यादव प्राईवेट स्कूल में बस चलाता था। शुक्रवार की सुबह उसका शव घर में स्थित टीन शेड में बांस के सहारे लटकता मिला। परिजनों की नजर पड़ी तो कोहराम मच गया। कुछ देर में ही लोगों की भीड़ जुट गयी। जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस ने घरवालों से पूछताछ के बाद शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। ग्रामीणों की मानें तो मृतक अपनी पत्नी व तीन बेटों को छोड़कर गांव की ही एक अन्य महिला के साथ रहता था। हालांकि गुरुवार की देर शाम वह पहली पत्नी व बच्चों के साथ ही भोजन किया था। दूसरी पत्नी के साथ रहने को लेकर परिवार में आये दिन विवाद होता रहता था। कोरोना कफ्र्यू लागु होने के चलते स्कूल बंद होने से उसका कमाई का जरिया भी बंद हो गया था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि परिवारिक कलह व आर्थिक दिक्कतों के चलते उसने गुरुवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वैसे पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।