Nation Building Through Home Yajna Gayatri Family s Initiative on Buddha Purnima कल आयोजित होगा गायत्री यज्ञ उपासना महोत्सव, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsNation Building Through Home Yajna Gayatri Family s Initiative on Buddha Purnima

कल आयोजित होगा गायत्री यज्ञ उपासना महोत्सव

Balia News - बलिया में अखिल विश्व गायत्री परिवार ने समर्थ राष्ट्र निर्माण के लिए गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ उपासना महोत्सव का आयोजन किया है। 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा के दिन, जिले के 950 ग्राम सभाओं में एक साथ यज्ञ का...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाSun, 11 May 2025 12:09 AM
share Share
Follow Us on
कल आयोजित होगा गायत्री यज्ञ उपासना महोत्सव

बलिया। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से समर्थ एवं शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण के लिए गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ उपासना महोत्सव का आयोजन किया गया है। गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन प्रसाद मद्धेशिया ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा 12 मई को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक जिले के 17 ब्लॉक के 950 ग्राम सभाओं में एक साथ एक समय पर यज्ञ कराने के लिए संकल्पित परिजनों द्वारा घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आमजन से बुद्ध पूर्णिमा को निर्धारित समयानुसार सुख, समृद्धि व राष्ट्र कल्याण के लिए अपने-अपने घर में परिजनों के साथ महायज्ञ में सम्मिलित होकर इस देवी उपासना अभियान में भागीदारी करते हुए पुण्य व यश लाभ अर्जित करने की अपील की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।