सांसद पर हमला के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन
Balia News - बलिया में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पर करणी सेना के जानलेवा हमले के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया और कहा कि सत्ता...

बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन और उनके घर पर करणी सेना द्वारा जानलेवा हमला के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया। सपाइयों ने कहा है कि सत्ता की शह पर पार्टी सांसद के घर व काफिला पर हमला हो रहा है। आए दिन जान से मारने की धमकी दी जा रही है। शासन-प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। समाजवादी पार्टी इस लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ेगी। आम लोगों को यह बताएगी कि भाजपा दलित और संविधान विरोधी है। इस दौरान पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी, विधायक संग्राम सिंह यादव व मो. रिजवी, मिठाई लाल, वीरबल राम राजन कन्नौजिया, रामेश्वर पासवान, हरिन्द्र राम, राजेश गोंड़, कामेश्वर सिंह, मुन्ना राम, रविन्द्र यादव, रामजी गुप्त, दिनेश यादव, रामनाथ पटेल, राजेंद्र यादव, सुशील कुमार पांडेय कान्हजी, रामजी यादव, विजयशंकर यादव, दशरथ यादव, जमाल आलम, जेडी, महमूद अंसारी, लल्लन यादव, गुलजार अहमद, प्रमोद यादव, रोहित चौबे आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।