Broadcast on Heroic Life of Martyr Kesari Chand on Doordarshan शहीद केसरी चंद के जीवन की घटनाएं दूरदर्शन पर होंगी प्रसारित, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsBroadcast on Heroic Life of Martyr Kesari Chand on Doordarshan

शहीद केसरी चंद के जीवन की घटनाएं दूरदर्शन पर होंगी प्रसारित

वीर शहीद केसरी चंद के जीवन पर आधारित कार्यक्रम 3 मई को दूरदर्शन पर प्रसारित होगा। शहीद के 90 वर्षीय भतीजे टीआर शर्मा ने जानकारी दी कि रिकॉर्डिंग में शहीद के बचपन से लेकर शहादत तक की घटनाएं शामिल हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरThu, 1 May 2025 06:05 PM
share Share
Follow Us on
शहीद केसरी चंद के जीवन की घटनाएं दूरदर्शन पर होंगी प्रसारित

वीर शहीद केसरी चंद के जीवन पर आधारित घटनाओं का तीन मई को दूरदर्शन पर प्रसारण किया जाएगा। शहीद के 90 वर्षीय भतीजे टीआर शर्मा ने बताया कि दूरदर्शन ने उनके और क्षेत्र के अन्य लोगों से जानकारी लेकर रिकॉर्डिंग की है। रिकॉर्डिंग के दौरान शहीद केसरी चंद के बचपन से लेकर शहादत की विभिन्न घटनाओं का जिक्र किया गया है। उत्तराखंड जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष मूरत राम शर्मा ने शहीद केसरी चंद पर आधारित हिंद सिपाही कविता के कुछ अंश रिकॉर्ड किए हैं। लोक पंचायत के सदस्य भारत चौहान ने बताया कि तीन मई को दूरदर्शन पर इस पूरे कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।