रेलवे के डॉक्टर समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का केस
Balia News - बिल्थरारोड में एक महिला ने अपने पति डॉ. आनंद सिंह और उसके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद उसे दहेज के लिए परेशान किया गया और हाल ही...

बिल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। इलाके के एक गांव की रहने वाली महिला ने उभांव पुलिस को तहरीर दी है। महिला के अनुसार, वर्ष 2021 में उसकी शादी गाजीपुर के जखनियां निवासी डॉ. आनंद सिंह के साथ हुई। विवाह के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए परेशान करने लगे। कार की डिमांड पूरी नहीं होने पर कुछ दिनों पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया। हालांकि मायका पक्ष के लोगों ने कई बार समझौता किया, लेकिन उनका अत्याचार कम नहीं हो सका।
महिला का कहना है कि उसके पति डॉ. आनंद उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज में सहायक मंडल चिकित्साधिकारी (एडीएनओ) के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति के साथ ही ससुर विनोद सिंह, सास सुधा, जेठ डॉ. आलोक सिंह तथा जेठानी श्वेता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य कई धारा में केस दर्ज किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।