Saryu River Flood Prevention 26 45 Crore Project Launched to Protect Villages सरयू की बाढ़ से बचाव को 26.45 करोड़ से होंगे चार कार्य , Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsSaryu River Flood Prevention 26 45 Crore Project Launched to Protect Villages

सरयू की बाढ़ से बचाव को 26.45 करोड़ से होंगे चार कार्य

Balia News - सरयू नदी की बाढ़ से गांवों को बचाने के लिए 26 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से चार कार्य कराए जाएंगे। विधायक केतकी सिंह ने खादीपुर गांव में भूमिपूजन किया। इस परियोजना के तहत ठोकर और लांचिंग एप्रन का...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाThu, 17 April 2025 11:05 PM
share Share
Follow Us on
सरयू की बाढ़ से बचाव को 26.45 करोड़ से होंगे चार कार्य

बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू की बाढ़ से गांवों को बचाने के लिए 26 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से चार कार्य कराए जाएंगे। सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग की ओर से गुरुवार को खादीपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में विधायक केतकी सिंह ने इसका भूमिपूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधायक ने कार्य का शुभारंभ किया। स्पर (ठोकर) व लांचिंग एप्रन बन जाने से एक दर्जन से अधिक गांव कटान से सुरक्षित हो जाएंगे। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि पिछले वर्ष सरयू नदी कटान के समय खादीपुर, सुल्तानपुर, चांदपुर आदि गांवों को बचाने के लिए ठोकर निर्माण की बात कही थी। प्रदेश सरकार ने 26 करोड़ 45 लाख 52 हजार की लागत से चार ठोकर व एप्रन बनाने की स्वीकृति दी है। कहा कि सरयू नदी के दाएं तट पर स्थित कोटवा-सुल्तानपुर रिंग बंधा के किमी 3 से 3.25 के बीच स्पर (ठोकर) का निर्माण 11 करोड़ 23 लाख 48 हजार रुपए से होगा। जबकि नदी किनारे चांदपुर गांव को बचाने के लिए तीन करोड़ 68 लाख 64 हजार से बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएंगे। नदी के दाएं तट पर टीएस बंधा के किमी 62.40 से किमी 62.85 के बीच छह करोड़ आठ लाख दो हजार से लांचिंग एप्रन व स्लोप पिचिंग का निर्माण होगा। सरयू नदी किनारे टीएस बंधा के किमी 63 से किमी 63.68 के बीच पांच करोड़ 45 लाख 38 हजार से लांचिंग एप्रन व स्लोप पिचिंग का निर्माण कार्य होगा। सभी कार्य तीन माह में पूरा हो जाएंगे।

विधायक ने कहा कि खादीपुर, सुल्तानपुर, कोटवां, चांदपुर आदि कटान से प्रभावित गांवों को बचाने के लिए लम्बे समय मांग की जा रही थी। ठोकर बनने से सभी गांव सुरक्षित हो जायेंगे। इस दौरान अधीक्षण अभियंता एके सिंह, एक्सईएन एसके मिश्र, प्रधान शारदानंद साहनी, सुग्रीव यादव, राकेश वर्मा, लड्डू पाठक, देवेश गंगवार, आकाश यादव, लड्डू पाठक, अजीत सिंह, पुरूषोत्तम सिंह, शुभ नारायण राजभर, अजीत आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।