Tractor Accident Leads to Assault Police File Case Against Four in Baariya पिता-पुत्र पर हमला कर किया घायल, चार पर केस, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsTractor Accident Leads to Assault Police File Case Against Four in Baariya

पिता-पुत्र पर हमला कर किया घायल, चार पर केस

Balia News - बैरिया में एक बछड़े को ट्रैक्टर से धक्का लगने के बाद मामला बढ़ गया। आरोपियों ने पिता-पुत्र पर हमला किया, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया और एक आरोपी को हिरासत में लिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाSat, 3 May 2025 11:12 PM
share Share
Follow Us on
पिता-पुत्र पर हमला कर किया घायल, चार पर केस

बैरिया। बछड़ा को ट्रैक्टर से धक्का लगने के बाद मामले ने तुल पकड़ लिया। आरोपियों ने पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस चार पर नामजद केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। स्थानीय कस्बा के पश्चिम टोला निवासी आदित्य तिवारी ने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार को शुभनथहीं निवासी शत्रुध्न मिश्र के यहां से गाय व बछड़ा खरीदकर घर जा रहा था। शुभनथहीं गांव के बाहर एक ट्रैक्टर से बछड़ा को धक्का लग गया। इसका विरोध करने पर दीपेश यादव, अभिषेक यादव, दीपू यादव व अश्वनी यादव के साथ ही कुछ अज्ञात ने हमला कर घायल कर दिया।

पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने मेरे पिता विजय तिवारी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी सोनबरसा पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आदित्य की तहरीर पर पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस एक आरोपी अश्वनी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।