आंधी-पानी के 24 घंटे बाद तीन डिग्री चढ़ा पारा
Banda News - बांदा। संवाददाता आंधी-पानी के 24 घंटे बाद पारा तीन डिग्री चढ़ा गया। दूसरी तरफ

बांदा। संवाददाता आंधी-पानी के 24 घंटे बाद पारा तीन डिग्री चढ़ा गया। दूसरी तरफ नमी का प्रतिशत बढ़ा होने से उमसभरी गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ा। बुधवार देर रात आंधी के बाद पानी भी बरसा था। इससे गुरुवार को दिनभर गर्मी और सूर्य की तल्खी से काफी राहत मिली। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 29 डिग्री रिकार्ड किया गया था। यह तसल्ली 24 घंटा में ही सूर्य की तल्खी से खत्म हो गई। शुक्रवार को सुबह से ही गर्मी रही। इससे दिनभर चटख धूप का सामना करना पड़ा। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में मौसम विभाग प्रभारी डॉ. दिनेश शाह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 न्यूनतम गुरुवार के मुकाबले एक डिग्री बढ़ा 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
वातावरण में नमी का प्रतिशत 30 तक पहुंचने से उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।