Wife Files Kidnapping Case After Husband Disappears in Nindura India पति को अगवा करके गायब करने का लिखाया मुकदमा, Barabanki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsWife Files Kidnapping Case After Husband Disappears in Nindura India

पति को अगवा करके गायब करने का लिखाया मुकदमा

Barabanki News - निन्दूरा के ग्राम डेढ़ पसरी की जुबेदा ने अपने पति सलाहुद्दीन के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति सऊदी अरब से लौटे थे और उन्हें चार लाख रुपए चुकाने थे। जुबेदा ने उन्हें दो लाख रुपए दिए थे। 29...

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीWed, 23 April 2025 05:02 PM
share Share
Follow Us on
पति को अगवा करके गायब करने का लिखाया मुकदमा

निन्दूरा। कुर्सी क्षेत्र के ग्राम डेढ़ पसरी निवासी जुबेदा ने पुलिस को तहरीर दे कर पति को अगवा करके गायब करने का मुकदमा दर्ज कराया है। जुबेदा ने तहरीर में कहा कि पति सलाहुद्दीन पुत्र दस्तगीर सऊदी अरब से सात वर्ष बाद घर वापस आए थे। उन्होंने बताया था कि उन्हें किसी को चार लाख रुपए देना है। जिस पर मैने उन्हें दो लाख रुपए दिए थे। बीते 29 मार्च को सुबह समय करीब छह बजे घर से अपने बुलेट मोटरसाइकिल लेकर कही चले गए। इसके बाद अपने घर को वापस नही आये है। उसने अज्ञात के खिलाफ पति को अगवा कर गायब करने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।