अच्छी पुस्तकें और स्वच्छ पर्यावरण सुखी जीवन के लिए ज़रूरी: राज्यपाल
अच्छी पुस्तकें और स्वच्छ पर्यावरण सुखी जीवन के लिए ज़रूरी: राज्यपाल अच्छी पुस्तकें और स्वच्छ पर्यावरण सुखी जीवन के लिए ज़रूरी: राज्यपाल

अच्छी पुस्तकें और स्वच्छ पर्यावरण सुखी जीवन के लिए ज़रूरी: राज्यपाल नालंदा कॉलेज के डॉ. ध्रुव की पुस्तक 'बौद्ध धर्म और पर्यावरण' राज्यपाल ने सराही फोटो: राज्यपाल: बिहारशरीफ के डॉ. ध्रुव कुमार विश्व पुस्तक दिवस पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपनी पुस्तक "बौद्ध धर्म और पर्यावरण" भेंट करते हुए। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। शहर के नालंदा कॉलेज के बीएड विभाग के एचओडी डॉ. ध्रुव कुमार ने विश्व पुस्तक दिवस पर राज्यपाल सह कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान से राजभवन में मुलाकात की और उन्हें अपनी पुस्तक "बौद्ध धर्म और पर्यावरण" भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मानव जीवन के लिए पुस्तकों और स्वच्छ पर्यावरण के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा कि बिहार सदियों से ज्ञानियों और गुणी जनों की भूमि रही है। हमारे ऋषि-मुनियों ने जीवन के लिए प्रकृति के सभी तत्वों - नदी, पहाड़, वृक्ष, वायु आदि - की उपयोगिता को समझा और उन्हें प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लिया था। भारतीय संस्कृति में धरती, प्रकृति और जैव विविधता के संरक्षण की परंपरा प्राचीन काल से ही रही है। गौतम बुद्ध, महावीर, गुरु नानक, रवींद्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महात्मा गांधी जैसे महापुरुषों के विचारों में प्रकृति प्रेम और जीवन के विविध रूपों के प्रति आदर भाव स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। बौद्ध धर्म के प्रवर्तक गौतम बुद्ध ने भी इसे अपने उपदेशों में शामिल किया था। राज्यपाल ने कहा कि बिहार में पुस्तक लिखने और पढ़ने वालों की अच्छी संख्या है और यहाँ प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अब दुनिया की बिहार के बारे में धारणा बदल रही है और नई पीढ़ी भी पुस्तक लेखन के लिए प्रयास कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।