Bareilly s Tanuj Kumar Achieves Success in UPSC Civil Services Exam 2024 with 996 Rank तनुज ने 996वीं रैंक के साथ पाई यूपीएससी में स‌फलता, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsBareilly s Tanuj Kumar Achieves Success in UPSC Civil Services Exam 2024 with 996 Rank

तनुज ने 996वीं रैंक के साथ पाई यूपीएससी में स‌फलता

Bareily News - बरेली के तनुज कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 996वीं रैंक प्राप्त की। वह वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार के भतीजे हैं। तनुज ने 2022 में भी यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीTue, 22 April 2025 06:20 PM
share Share
Follow Us on
तनुज ने 996वीं रैंक के साथ पाई यूपीएससी में स‌फलता

बरेली। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम मंगलवार को घोषित हो गया। बरेली के तनुज कुमार ने भी 996वीं रैंक के साथ इसमें सफलता प्राप्त की है। तनुज वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार के भतीजे हैं। बरेली की अशरफ खां छावनी में रहने वाले तनुज कुमार ने 2022 भी यूपीएससी की परीक्षा में स‌फलता पाई थी। तब उनकी 675वीं रैंक थी। एक बार फिर मंगलवार का दिन उनके लिए खुशियां लेकर आया। दोपहर में जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, तो तनुज की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। तनुज वन मंत्री डॉ अरुण कुमार के भतीजे हैं। उनके पिता स्व. तरुण कुमार सुशीला गिरीश स्कूल का संचालन करते थे। मां प्रीति सक्सेना उसी विद्यालय में प्रधानाचार्य हैं। तरुण समाजसेवी सुरेंद्र बीनू सिन्हा के दामाद हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।