Vedic Study Centers to be Established at Nath Temples and Tulsi Math in Bareilly अध्ययन का केंद्र बनेंगे नाथ मंदिर, वैदिक पुस्तकालय देंगे पहचान, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsVedic Study Centers to be Established at Nath Temples and Tulsi Math in Bareilly

अध्ययन का केंद्र बनेंगे नाथ मंदिर, वैदिक पुस्तकालय देंगे पहचान

Bareily News - बरेली के नाथ मंदिर और तुलसी मठ में वैदिक शास्त्रों के अध्ययन के लिए केंद्र बनाए जाएंगे। नाथ कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत छह नाथ मंदिरों और तुलसी मठ में 61.82 करोड़ की लागत से वैदिक पुस्तकालयों का निर्माण...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीSat, 19 April 2025 01:56 AM
share Share
Follow Us on
अध्ययन का केंद्र बनेंगे नाथ मंदिर, वैदिक पुस्तकालय देंगे पहचान

बरेली के नाथ मंदिर और तुलसी मठ वैदिक शास्त्रों के अध्ययन का केंद्र बनेंगे। नाथ कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत बरेली के छह नाथ मंदिर और तुलसी मठ में वैदिक पुस्तकालयों को निर्माण होगा। शासन ने बजट रिलीज कर दिया है। पर्यटन मंत्रालय ने निर्माण एजेंसी फाइनल करके टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। बरेली के सात नाथ मंदिर और तुलसीमठ नाथ कॉरिडोर में शामिल हैं। मढीनाथ मंदिर को छोड़कर बाकी छह नाथ मंदिर और तुलसीमठ में करीब 61.82 करोड़ से पर्यटक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पर्यटन विभाग छह नाथ मंदिर और तुलसीमठ में वैदिक पुस्तकालय भी विकसित कर रहा है। जो अध्ययन का केंद्र होंगे। वैदिक पुस्तकालयों में चारों वेद, व्याकरण, ज्योतिष, उपनिषद, पुराण, श्रीमद्भगवत गीता, रामायण, महाभारत समेत धार्मिक ग्रंथ उपलब्ध रहेंगे। समसमयिक विषयों से जुड़ी पुस्तकें भी वैदिक पुस्तकालयों में अध्ययन के लिए मौजूद रहेंगे। अलग-अलग भाषाओं के वैदिक ग्रंथों के अनुवाद भी पुस्तकालय में रहेंगे। पर्यटन विभाग ने वैदिक पुस्तकालय का डिजाइन फाइनल कर दिया है। वैदिक पुस्तकालय का निर्माण वैदिक वास्तुकला के आधारित होगा। पर्यटन सूचना अधिकारी ने बताया मनीष सिंह छह नाथ मंदिर और तुलसीमठ में पर्यटक सुविधाओं से जुड़े प्रोजेक्ट को मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। वैदिक पुस्तकालय इस प्रोजेक्ट को महत्वपूर्ण हिस्सा है। जल्दी ही निर्माण शुरू होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।