24 New Basic Life Support Ambulances Launched in Basti to Strengthen Health Services बस्ती जिले को मिलीं 24 नई एम्बुलेंस, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti News24 New Basic Life Support Ambulances Launched in Basti to Strengthen Health Services

बस्ती जिले को मिलीं 24 नई एम्बुलेंस

Basti News - बस्ती में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए 24 नई बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस प्रदान की गई हैं। विधायक अजय सिंह, जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी और सीएमओ डॉ. राजीव निगम...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीThu, 10 April 2025 01:01 PM
share Share
Follow Us on
बस्ती जिले को मिलीं 24 नई एम्बुलेंस

बस्ती। स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए जिले को 24 नई बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस प्रदान की गई हैं। विधायक हरैया विधानसभा क्षेत्र भाजपा अजय सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा विवेकानंद मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा संजय चौधरी व सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने सीएमओ कार्यालय परिसर से एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक हरैया विधानसभा क्षेत्र भाजपा अजय सिंह ने कहा कि जिले को 24 नए एंबुलेंस उपलब्ध कराया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम ने बताया कि वर्तमान में जिले में 69 एम्बुलेंस का संचालन हो रहा है, जिनमें से 24 अब नई एम्बुलेंस से रिप्लेस किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।