फैलोपियन ट्यूब बंद होना बांझपन की बड़ी वजह
Basti News - बस्ती में महिलाओं में बांझपन की समस्या बढ़ रही है, जिसमें फैलोपियन ट्यूब के क्षतिग्रस्त होने के कारण शुक्राणु अंडाणु तक नहीं पहुंच पाते। मेडिकल कॉलेज बस्ती में हर महीने 25-35 केस आते हैं। 20 से 26...

बस्ती, निज संवाददाता। हर महिला अपने जीवन में मां बनने की इच्छा जरूर रखती है। मां बनना बेहतर अनुभवों में से एक माना गया है। महिलाओं में होने वाली बांझपन की समस्या महिलाओं को काफी संख्या में प्रभावित कर रही है। यह महिलाओं में प्रजनन क्षमता से संबधित होने वाली जटिल समस्या है। आमतौर पर महिलाओं में बांझपन की स्थिती तब आती है, जब फैलोपियन ट्यूब के क्षतिग्रस्त या बंद होने पर शुक्राणु महिला के अंडाणु तक नहीं पहुंच पाते हैं। मेडिकल कॉलेज बस्ती गॉयनाकोलॉजिस्ट असिस्टेंट प्रो. डॉ. कल्पना मिश्रा ने बताया महिलाओं में होने वाली प्रजनन समस्या से संबधित एक जटिल बीमारी है। मेडिकल कॉलेज के गॉयनी विभाग की ओपीडी में महीने में इससे संबधित 25-35 केस आ रहे है। बांझपन के प्रति आम महिलाओं को जागरूक करने के लिए हर साल 20 से 26 अप्रैल तक राष्ट्रीय बांझपन जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बांझपन से जुड़ी समस्या को कम करना, प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने यह भी बताया कि उम्र बढ़ने के साथ बांझपन का जोखिम बढ़ने का खतरा रहता है। सर्जन डॉ. डीके पाल ने बताया की महिलाओं के साथ साथ पुरुषों में भी बांझपन की समस्या बढ़ रही हैं। पुरुषों में शुक्राणु उत्पादन व की गुणवत्ता में कमी या प्रजनन पथ में रुकावट सहित अन्य कारण है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।