जीव से शिव के मिलन की कथा है रासलीला
Basti News - बस्ती के प्रहलाद कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथा व्यास देवस्य मिश्र ने भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि रुक्मणि का विवाह श्रीकृष्ण के साथ हुआ, जो लक्ष्मी का...

बस्ती। शहर के प्रहलाद कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथा व्यास देवस्य मिश्र ने भगवान के अनेक लीलाओं में श्रेष्ठतम रासलीला का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि रास तो जीव का शिव के मिलन की कथा है। यह काम को बढ़ाने की नहीं काम पर विजय प्राप्त करने की कथा है। इसमें कामदेव ने भगवान पर खुले मैदान में अपने पूर्व सामर्थ्य के साथ आक्रमण किया है, लेकिन वह भगवान को पराजित नहीं कर पाया। उसे ही परास्त होना पड़ा है। कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के विवाह प्रसंग को सुनाते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का प्रथम विवाह विदर्भ देश के राजा की बेटी रुक्मणि के साथ संपन्न हुआ, लेकिन रुक्मणि को श्रीकृष्ण ने हरण कर विवाह किया। इस कथा में समझाया गया कि रुक्मणि स्वयं साक्षात लक्ष्मी हैं और वह नारायण से दूर रह ही नहीं सकती। धन को परमार्थ में लगाना चाहिए और जब कोई लक्ष्मी नारायण को पूजता है या उनकी सेवा करता है तो उन्हें भगवान की कृपा स्वत: ही प्राप्त हो जाती है। श्याम नारायण पाल, लालमति पाल, सौरभ पाल, राजकुमार पाल, धर्मेंद्र पाल, रामकुमार पाल, विनोद पाल, चूड़ामणि त्रिपाठी, रिपु सूदन यादव, रामकिशोर, रामकुमार, शिवम, श्याम सुंदर, भार्गव, अमित तिवारी आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।