हज यात्रा पर जिले से जाएंगे 59 लोग
Basti News - बस्ती से हज-2025 की यात्रा के लिए कुल 59 लोग चयनित हुए हैं। 65 में से छह लोगों ने नाम वापस ले लिया। पहली उड़ान 29 अप्रैल को लखनऊ से होगी। हज यात्रियों का प्रशिक्षण और टीकाकरण 10 बजे जामिया हनफिया में...

बस्ती। हज-2025 की यात्रा पर जिले से कुल 59 लोग जाएंगे। कुल 65 लोगों का चयन हुआ था, जिसमें से छह लोगों ने असमर्थता दिखाते हुए अपना नाम वापस ले लिया है। लखनऊ से 29 अप्रैल को हज यात्रियों की पहली उड़ान होगी। यह जानकारी हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से नामित हज ट्रेनर हाजी मास्टर मोहम्मद शमशाद खां ने दी। उन्होंने बताया कि जिन हज यात्रियों का तीन और 10 अप्रैल को प्रशिक्षण हुआ है, उनका टीकाकरण व प्रशिक्षण सोमवार सुबह 10 बजे से जामिया हनफिया रहमतगंज गांधीनगर में होगा। बताया कि यूपी से कुल 19 हजार लोग इस साल हज यात्रा पर जाएंगे। यूपी का कोटा 30 हजार निर्धारित था, जिसके सापेक्ष मात्र 19 हजार ने आवेदन किया। सभी का चयन हो गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।