beauty parlor se gayab hui dulhan to pita ko pada heart attack 5 ghante baad bina makeup ke wapas lauti ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन हुई गायब, सुनते ही पिता को पड़ा हार्ट अटैक, 5 घंटे बाद लौटी तो दूल्हे का बदला मूड, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP Newsbeauty parlor se gayab hui dulhan to pita ko pada heart attack 5 ghante baad bina makeup ke wapas lauti

ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन हुई गायब, सुनते ही पिता को पड़ा हार्ट अटैक, 5 घंटे बाद लौटी तो दूल्हे का बदला मूड

शादी वाले दिन दुल्हन ब्यूटी पार्लर से गायब हो गई। पहले तो किसी को समझ नहीं आया कि हो क्या रहा है, लेकिन फिर पता चला कि दुल्हन गायब है। दुल्हन के गायब होने की जानकारी पर दूल्हे के पिता को लगी तो उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, इटावाThu, 1 May 2025 04:04 PM
share Share
Follow Us on
ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन हुई गायब, सुनते ही पिता को पड़ा हार्ट अटैक, 5 घंटे बाद लौटी तो दूल्हे का बदला मूड

शादी वाले दिन दुल्हन ब्यूटी पार्लर से गायब हो गई। पहले तो किसी को समझ नहीं आया कि हो क्या रहा है, लेकिन फिर पता चला कि दुल्हन गायब है। दुल्हन के गायब होने की जानकारी पर दूल्हे के पिता को लगी तो उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया। आनन-फानन में परिजनों ने दूल्हे के पिता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पांच घंटे बाद जब दुल्हन बिना तैयार हुए मैरिज होम पहुंची। तब दूल्हे का मूड बदल गया और शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद दूल्हा बारात लेकर लौट गया। दुल्हन पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पुलिस से शिकायत कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक की शादी फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की एक युवती से तय हुई थी। मंगलवार को बारात शहर के मैरिज होम में पहुंची। दूल्हे ने बताया दुल्हन अपने परिवार के साथ पहले से ही मैरिज होम में मौजूद थी। परिवार वाले दुल्हन को एक ब्यूटी पार्लर में छोड़ आए थे। आरोप है कि वहीं से दुल्हन ब्यूटी पार्लर संचालिका को झांसा देकर गायब हो गई। परिवार वालों ने जब दुल्हन को फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ था। ब्यूटी पार्लर पहुंचने पर पता चला दुल्हन गायब हो गई है। दुल्हन के परिवार वालों ने जैसे तैसे-दूल्हे के परिजनों को बताया।

दुल्हन के गायब होने की जानकारी पर दूल्हे के पिता को हार्ट अटैक आ गया। आनन-फानन में परिजनों ने दूल्हे के पिता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जब इसकी जानकारी दुल्हन के परिजनों को हुई तो वह और उनके रिश्तेदार भी धीरे-धीरे वहां से खिसक गए। करीब पांच घंटे बाद दुल्हन परिजनों के साथ बिना तैयार हुए मैरिज होम पहुंची। जहां दूल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पुलिस से शिकायत कर दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने दोनों पक्षों को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन दूल्हा पक्ष शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया दुल्हन के पिता ने अतिरिक्त दहेज मांगने की तहरीर दी। दोनों पक्षों से बात की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।