Buddha Purnima Celebration Dhamm Yatra in Bijnor Promotes Equality and Peace बुद्ध पूर्णिमा पर भारतीय बौद्ध महासभा ने निकाली धम्म यात्रा , Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsBuddha Purnima Celebration Dhamm Yatra in Bijnor Promotes Equality and Peace

बुद्ध पूर्णिमा पर भारतीय बौद्ध महासभा ने निकाली धम्म यात्रा

Bijnor News - बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा बिजनौर ने धम्म यात्रा का आयोजन किया। यात्रा में धम्म बंधुओं ने भगवान गौतम बुद्ध के संदेशों का प्रचार किया, जिसमें समता, समानता, बंधुता और शांति शामिल हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरMon, 12 May 2025 10:47 PM
share Share
Follow Us on
बुद्ध पूर्णिमा पर भारतीय बौद्ध महासभा ने निकाली धम्म यात्रा

बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर भारतीय बौद्ध महासभा बिजनौर की ओर से धम्म यात्रा निकाली गई। नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई यात्रा में धम्म बंधुओं ने भगवान गौतम बुद्ध का समता, समानता, बंधुता एवं भाईचारा व शांति का संदेश दिया। भारतीय बौद्ध महासभा जनपद संस्था बिजनौर तत्वाधान में प्रदेश संरक्षक गुरदयाल सिंह बौद्ध एवं जिला अध्यक्ष तिलक राज बौद्ध मार्गदर्शन में नगर के मुख्य मार्ग से धम्म यात्रा को निकाला गया। इसमें जनपद के विभिन्न धम्म बंधु शामिल हुए और आमजनमास को तथागत भगवान गौतम बुद्ध के दिए गए समता, समानता, बंधुता एवं भाईचारा व शांति के संदेश को दिया।

धम्म यात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा फल व जल वितरण किया। मौके पर एड. राकेश कुमार, गंगाराम बौद्ध, चंद्रहास सिंह, नरेंद्र कुमार, चंदू सिंह, प्रो. धन सिंह, एड. जितेंद्र कुमार, नरेंद्र सिंही देश दीपकी बिम्बसार गौतमी हरिराज सिंह, बाबू बृहम्पाल सिंह, राजवीर सिंह, उमेश कुमार, सुरेश सिंह नवल, महावीर सिंह, वेद प्रकाश बौद्ध, इंजी मणिकांत बौद्ध, राम कुमार, धर्मवीर सिंह, डॉ नेतराम सिंह, नूतन भारती, सुधाराज बौद्ध, बबीता, पिंकी भूईयार, नीतू, सुमित्रा, नंदनी, रोहिताश सिंह, आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।