दिव्यांग के घर लगी आग, नानी-धेवती झुलसी
Bijnor News - खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से दिव्यांग त्रिलोक सिंह के घर में आग लग गई। आग में उनकी पत्नी और दो वर्षीय धेवती झुलस गईं। घटना के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन परिवार को लगभग एक...

खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग जाने से गरीब दिव्यांग के घर में भीषण आग लग गई। घनी आबादी के बीच अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर गृहस्वामिनी तथा उसकी दो वर्षीय धेवती भी झुलस गई। कस्बा रेहड़ के वाल्मीकि बस्ती निवासी दिव्यांग त्रिलोक सिंह की पुत्री मंदीप कौर पत्नी दिलबाग सिंह (बग्गा) बुधवार दोपहर खाना बना रही थी। अचानक गैस सिलेंडर का पाइप निकल गया और आग लग गई। तेज हवा चलने के कारण आग तेजी से चारों ओर फैल गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नही मिली। पुलिस व पीआरवी टीम सहित सीओ अफजलगढ़ राजेश सोलंकी मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
फायर टैंकर के साथ घटनास्थल पर पहुंची एफएस यूनिट अफजलगढ़ ने आग पर काबू पाया। त्रिलोक सिंह के मुताबिक आग लगने उसका घरेलू सामान सहित विद्युत उपकरण, राशन व आवश्यक कागजात आदि जलकर नष्ट गए। आग में झुलस कर उसकी पत्नी राज कौर (60 वर्ष) तथा धेवती जसप्रीत कौर (2 वर्ष) पुत्री दिलबाग सिंह घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को पीएचसी कासमपुरगढ़ी में भर्ती कराया। पीड़ित गृहस्वामी त्रिलोक सिंह ने बताया इस हादसे में उसका लगभग एक लाख का नुकसान हुआ हैं। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवज़े की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।