Tragic Fire in Udaipur Eight Family Members Burned in Gas Cylinder Explosion गृहस्वामी के बाद आग से झुलसे बेटे और भतीजी की भी मौत, Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsTragic Fire in Udaipur Eight Family Members Burned in Gas Cylinder Explosion

गृहस्वामी के बाद आग से झुलसे बेटे और भतीजी की भी मौत

Pratapgarh-kunda News - उदयपुर में एक परिवार के आठ सदस्य गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग में झुलस गए। गृहस्वामी अशोक सरोज की प्रयागराज में मौत हो गई, जबकि उसके बेटे और दोनों भतीजी ने लखनऊ में दम तोड़ दिया। अन्य चार सदस्यों का...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाThu, 24 April 2025 12:34 AM
share Share
Follow Us on
गृहस्वामी के बाद आग से झुलसे बेटे और भतीजी की भी मौत

उदयपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कमरे के भीतर गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग में झुलसे एक परिवार के आठ लोगों में गृहस्वामी के बाद उसके बेटे और दोनों भतीजी ने भी दम तोड़ दिया। गृहस्वामी की घटना के दिन प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जबकि बेटे और एक भतीजी की मंगलवार रात लखनऊ के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। एक भतीजी को ननिहाल के लोग जायस के हॉस्पिटल ले जा रहे थे, यहां पहुंचते ही उसकी भी मौत हो गई। झुलसे चार लोगों का अभी लखनऊ में इलाज चल रहा है। उदयपुर के भंवरी सराय गांव में अशोक सरोज के कमरे में बनी रसोई में रखा सिलेंडर बीते सप्ताह 15 अप्रैल मंगलवार रात लीक हो गया था। कमरे में बल्ब जलाने के लिए स्विच ऑन करते ही विस्फोट हो गया और आग लग गई। इसमें अशोक, उसकी पत्नी रेनू के साथ तीन बेटे शनि, रवि, किसन, भयाहू गीता सरोज, उसकी दो बेटियां प्रिया और रियांशी झुलस गई थी। अशोक ने प्रयाराज में दम तोड़ दिया था। अन्य सभी सात लोगों का लखनऊ ट्रामासेंटर में इलाज चल रहा था। मंगलवार रात अशोक के बेटे किसन और भतीजी रियांशी ने भी दम तोड़ दिया। परिजन दोनों के शव घर ले आने के लिए पोस्टमार्टम होने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अशोक की दूसरी भतीजी प्रिया के ननिहाल के लोग उसे देखने पहुंच गए। वे उसे अपने गांव के पास जायस स्थित हॉस्पिटल ले आ रहे थे। यहां पहुंचने पर उसने भी दम तोड़ दिया। अशोक के बाद तीन और बच्चों की मौत की जानकारी होते ही पूरे गांव में मातम पसर गया।

पहुंचे प्रमोद, परिवार वालों को बंधाया ढांढ़स

भंवरी सराय गांव में अशोक सरोज के बाद आग से झुलसे उसके एक बेटे और दो भतीजी की मौत की जानकारी पर राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी भी उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया और हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। बाद में राजस्वकर्मी भी घर पहुंचे और पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए अभिलेख जुटाए। राजस्वकर्मियों ने बताया कि अशोक की मौत पर चार लाख रुपये की आर्थिक सहायत उनकी पत्नी के बैंक खाते में पहुंच गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।