आयुष्मान के सहारे बुजुर्ग महिला का कूल्हा प्रत्यारोपण, युवक की सर्जरी
Maharajganj News - महराजगंज में आयुष्मान कार्ड के जरिए 70 वर्षीय भोजा देवी का कूल्हा प्रत्यारोपण हुआ। सिसवा के 18 वर्षीय रफीक की भी निःशुल्क सर्जरी हुई। दोनों मरीज अब सामान्य हैं और तेजी से सुधार कर रहे हैं।

महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। आयुष्मान कार्ड के सहारे बीसोखोर की 70 वर्षीया बुजुर्ग महिला भोजा देवी का कूल्हा प्रत्यारोपण हो गया। सिसवा ब्लाक के शीतलापुर निवासी 18 वर्षीय युवक रफीक की निःशुल्क सर्जरी हो गई है। दोनों अब सामान्य हैं और इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।
बीसोखोर की बुजुर्ग भोजा देवी आपरेशन के बाद फालोअफ के लिए आई थीं। उनके परिजनों ने बताया कि वह 10 अप्रैल को खलिहान से घर आ रही थीं कि रास्ते में लड़खड़ा कर गिर गयीं। इससे कूल्हा टूट गया। इलाज के लिए महराजगंज स्थित में लाकर हड्डी रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार गुप्ता से कूल्हा प्रत्यारोपण कराया गया। अब वह खड़ा होकर धीरे-धीरे चलने लगी हैं।
इसी क्रम में शीतलापुर निवासी मोहम्मद रफीक ने बताया कि वह 16 अप्रैल को बाइक से सिन्दुरिया से सिसवा की तरफ जा रहा था कि रास्ते में बाइक से भिड़ंत हो गयी। इससे उसका हाथ टूट गया था। सर्जरी के बाद वह ठीक है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों मरीज अब ठीक हैं और उनमें तेजी से सुधार हो रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।