Police Arrests Village Head s Husband Protests Erupt बिजनौर: ग्राम प्रधान पति की गिरफ्तारी का विरोध, प्रधानों ने थाना घेरा, Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsPolice Arrests Village Head s Husband Protests Erupt

बिजनौर: ग्राम प्रधान पति की गिरफ्तारी का विरोध, प्रधानों ने थाना घेरा

Bijnor News - नजीबाबाद में ग्राम प्रधान पति हिमांशु राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ भाजपा नेताओं ने अशोभनीय टिप्पणी और मारपीट के आरोप लगाए। ग्राम प्रधान संघ के सदस्यों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरSun, 13 April 2025 11:17 AM
share Share
Follow Us on
बिजनौर: ग्राम प्रधान पति की गिरफ्तारी का विरोध, प्रधानों ने थाना घेरा

नजीबाबाद। ग्राम प्रधान पति को पुलिस ने किसी मामले में मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस पर ग्राम प्रधान संघ के सदस्य प्रधान शनिवार रात में ही एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। इसके बाद रविवार सुबह थाने पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि जालबपुर गूदढ़ के ग्राम प्रधान पति हिमांशु राजपूत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हिमांशु राजपूत के खिलाफ भाजपा नेताओं ने अशोभनीय टिप्पणी करने, लेखपाल-प्रधान पति मारपीट प्रकरण में प्रदर्शन करने का आरोप लगाया था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि किस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।