Police Raids Kherki Village Arrests Woman with 50 Kg Beef and Equipment 50 किलो गोमांस के साथ महिला गिरफ्तार, दो आरोपी फरार, Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsPolice Raids Kherki Village Arrests Woman with 50 Kg Beef and Equipment

50 किलो गोमांस के साथ महिला गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

Bijnor News - चांदपुर थानाक्षेत्र के गांव खेड़की में पुलिस ने शुक्रवार को छापा मारकर 50 किलो गोमांस और उपकरण के साथ महिला महजबी को गिरफ्तार किया। महिला के दो साथी फरार हो गए हैं। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरSat, 3 May 2025 05:36 AM
share Share
Follow Us on
50 किलो गोमांस के साथ महिला गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

चांदपुर थानाक्षेत्र के गांव खेड़की में पुलिस ने शुक्रवार को छापा मारकर 50 किलो गोमांस व उपकरण के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान महिला के दो साथी फरार होने में कामयाब हो गए, पुलिस उनकी तलाश में जुटी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीाओ चांदपुर ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को मुखबिर से खेड़की गांव में गोमांस बेचे जाने की सूचना मिली थी। थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे, जहां उन्होंने 50 किलो गोमांस के साथ महजबी पत्नी मोहम्मद युसुफ को पकड़ लिया।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान महिला के दो साथी फरार होने में कामयाब रहे। महिला के पास से 50 किलो गोवंशीय मांस, गोवंश के अवशेष व गोकशी के उपकरण बरामद हुए। पुलिस आरोपी महिला मजहबी को थाने ले आई और संबंधित धाराओं में महिला का चालान कर दिया। पूछताछ में महिला ने दोनों फरार आरोपियों के नाम माजिद ऊर्फ भूरा व साजिद पुत्रगण नसीम निवासी हीमपुरदीपा बताया। घूमंतू पशु काटते हैं साजिद-माजिद आरोपी महिला मजहबी ने बताया कि साजिद और माजिद दोनों भाई हैं। दोनों भाई अपने क्षेत्र में धूमंतु पशुओं की तलाश में रहते हैं, और मिलने पर उसे मौके पर ही काट देते हैं। आरोपी दोनों भाई महिला को मांस लाकर बेचने के लिए देते थे। कोट... खेड़की गांव निवासी महजबी के घर से गोवंशीय मांस व कई उपकरण बरामद हुए हैं। आरोपी माजिद उर्फ भूरा व साजिद को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमों को गठन किया गया है। दोनों वांछित आरोपियो को गिरफ्तार किया जाएगा। - भरत सोनकर, सीओ चांदपुर।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।