Vibrant Holi Celebrations in Sherkot Colorful Processions and Joyful Gatherings होली जुलूस में हुरियारों ने जमकर उड़ाया गुलाल , Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsVibrant Holi Celebrations in Sherkot Colorful Processions and Joyful Gatherings

होली जुलूस में हुरियारों ने जमकर उड़ाया गुलाल

Bijnor News - शेरकोट में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। ढोल नगाड़ों और डीजे के साथ जुलूस निकाला गया जिसमें हुरियारे रंग और गुलाल उड़ाते हुए नाचते गाते रहे। नगर में पूजा अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरSat, 15 March 2025 10:33 PM
share Share
Follow Us on
होली जुलूस में हुरियारों ने जमकर उड़ाया गुलाल

शेरकोट। होली का त्यौहार नगर व ग्रामीण क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। जगह जगह ढोल नगाड़ों व डीजे के साथ होली की चोपिया निकाली गई। जिसमें हुरियारे रंग गुलाल उड़ाते मस्ती करते चल रहे थे। बइससे पूर्व नगर में कई स्थानों पर पूजा अर्चना कर देर रात्रि होलिका दहन किया गया। शुक्रवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में निकले होली के जुलूस का शुभारंभ भाजपा नेता तनुज बंसल व मूलचंद रुहेला ने संयुक्त रूप से नारियल भंजन कर किया। शुक्रवार को अली मस्जिद चौक से ढोल नगाड़ों व डीजे के साथ शुरू हुए जुलूस में हुरियारे जमकर रंग गुलाल उड़ाने के साथ साथ नाचते गाते चल रहे थे। जलूस मोहल्ला वीरथला, अचारजान, शेखान, मनिहारान, फतेहनगर आदि अपने पूर्व निर्धारित मार्गो से होता हुआ हरेवली चौराहे पर सम्पन्न हुआ। जुलूस का नेतृत्व मुकेश रस्तौगी,नरेंद्र यादव, कामेश्वर राजपूत व राकेश रुहेला ने किया। जुलूस का जगह जगह स्वागत किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष शेख अहमदुल्ला ने रंग के जुलूस पर पुष्प वर्षा की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।