आत्मविश्वास बढ़ाने और सशक्त बनने के लिए शिक्षा जरूरी
Bijnor News - रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय में महिला सुरक्षा और अधिकारों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता संगीता जैन ने छात्राओं को सशक्त बनने के उपाय बताए और महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।...

रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. पारुल त्यागी के निर्देशन में शिकायत निवारण, महिला उत्पीड़न एवं एंटी रैगिंग समिति द्वारा महिला सुरक्षा एवं अधिकारों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन रहीं। शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया गया। प्राचार्या प्रोफेसर पारुल त्यागी ने छात्राओं को बताया कि यदि आप किसी की सहायता करना चाहते हैं तो सर्वप्रथम आपको स्वयं सशक्त बना होगा। शिक्षा के माध्यम से ही आप अपने अंदर आत्मविश्वास को बढ़ा सकते हैं और सशक्त बन सकते हैं। संगीता जैन ने छात्राओं के साथ संवाद में छात्रों को बताया कि जब तक आप आर्थिक रूप से सक्षम नहीं होंगे तब तक आप सशक्त नहीं हो सकते।
उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1091 आदि के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि यह हेल्पलाइन नंबर आपकी मदद के लिए बनाए गए हैं। परंतु कभी भी इनका दुरुपयोग न करें क्योंकि यदि आप इनका दुरुपयोग करेंगे तो कभी आवश्यकता पड़ने पर यह आपकी सहायता नहीं करेंगे। छात्राओं से अनुरोध किया कि आप कभी भी अपने अधिकारों का दुरुपयोग ना करें, क्योंकि इसके दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं होंगे। इसके बाद छात्राओं ने अपने-अपने प्रश्न संगीता जैन से पूछे जिनका जवाब उन्होंने छात्राओं को दिया।
संचालन समिति की समन्वयक डॉ. दयावती देवी ने कुशलतापूर्वक किया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों डॉ. आबिदा खातून, डॉ.मृदुल, डॉ. अल्पना एवं कु. वर्षा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्रवक्ता एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।