झारखंड में बदला मौसम, तेज हवा के बीच रांची में गिरे ओले; 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
झारखंड में मौसम बदल गया है। रांची में तेज हवाओं के बीच ओले भी गिरे हैं। IMD की ओर से सूबे के छह जिलों में मौसम खराब रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम…

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम बदल गया है। रांची में शुक्रवार को तेज हवा के साथ कई इलाकों में जोरदार बारिश देखी गई। कुछ जगहों से ओले गिरने की भी सूचनाएं मिलीं। झारखंड के दुमका और आसपास के जिलों में अच्छी बारिश देखी गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान सूबे के 6 जिलों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में 22 अप्रैल तक मौसम कमोबेश ऐसा ही रहने का अनुमान है।
सूबे के विभिन्न हिस्सों में आंधी और बारिश से तापमान में गिरावट आई है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के देवघर, दुमका, जामतारा, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ जिलों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान ही झारखंड के हजारीबाग, कोडरमा, गिरीडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला, खुंटी, सिमडेगा, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम जिलों के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को झारखंड के देवघर, दुमका, जामतारा, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरीडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला, खुंटी, सिमडेगा, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम जिलों के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने 20 अप्रैल को झारखंड के साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामतारा, गिरीडीह, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची, पलामू, गढवा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खुंटी, सिमडेगा, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम जिलों के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने 21 अप्रैल को साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामतारा, गिरीडीह, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची, पलामू, गढवा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खुंटी, सिमडेगा, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम जिलों के विभिन्न हिस्सों में मौसम खराब रहने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है।