Fire Destroys Home in Gurgudiya Village Family Escapes Unharmed आग लगने से घर जल कर स्वाहा,बाल बाल बचे दम्पत्ति, Chakradharpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsFire Destroys Home in Gurgudiya Village Family Escapes Unharmed

आग लगने से घर जल कर स्वाहा,बाल बाल बचे दम्पत्ति

चक्रधरपुर के गुड़गुड़िया गांव में आग लगने से एक घर जलकर स्वाहा हो गया। दम्पत्ति गर्मी के कारण बाहर सो रहे थे, जिससे उनकी जान बच गई। आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। बीडीओ विवेक कुमार ने घटना की जानकारी ली...

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरThu, 24 April 2025 03:12 PM
share Share
Follow Us on
आग लगने से घर जल कर स्वाहा,बाल बाल बचे दम्पत्ति

चक्रधरपुर।पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईकेला प्रखंड के कदमडीहा पंचायत के गुड़गुड़िया गांव में आग लगने से घर जल कर स्वाहा हो गया है। वहीं गर्मी की बजह से दम्पत्ति घर के बाहर सोये थे, जिस कारण जान बच गई। जानकारी के मुताबिक गुड़गुड़िया गांव निवासी लोंगों गोप और उसकी पत्नी निद्रावती गोप बुधवार की रात्रि गर्मी की बजह से घर के ब ाहर सोये हुये थे, इसी दौरान रात्रि करीब डेढ बजे घर में शॉच सर्किट से अचानक आग लग गई। जिस कारण घर सहित घर में रखा सभी सामान चल कर स्वाहा हो गया। इधर घटना की सूचना गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने बीडीओ को दी। सूचना मिलते ही बीडीओ विवेक कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। साथही पीड़ित परिवार के तुरंत राशन की व्यवस्था करायी और पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। बीडीओ केसाथ प्रखंड कृषि पदाधिकारी लाल प्रधान हेम्ब्रम, सांसद प्रतिनिधि मनसुख गोप सहित कई शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।