बंगालीबासा में असहाय विधवा सुधारानी दास का घर जला
पोटका के जामदा पंचायत अंतर्गत बंगालीबासा में सुधारानी दास की विधवा महिला का घर अज्ञात कारणों से जल गया। घटना में सभी सामान, जैसे नगद रुपए, अनाज, गहने और कपड़े जल गए। नुकसान लगभग 1.50 लाख रुपये है।...
Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाThu, 24 April 2025 03:23 PM
पोटका । प्रखंड क्षेत्र के जामदा पंचायत अंतर्गत बंगालीबासा की असहाय विधवा महिला सुधारानी दास का घर अज्ञात कारणों से जल गया। घटना बुधवार रात्रि की है। पीड़िता ने बताया कि घटना के समय मैं घर से बाहर थी। घर जलने से अंदर रखा सभी सामान जैसे नगद रुपए,अनाज,कुछ गहने,कपड़ा, बर्तन इत्यादि जलकर राख हो गए। लगभग 1.50 लाख की क्षति हुई। पीड़िता पेंशनधारी है। पूर्व पंसस हेमंत नायक व ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी पोटका से पीड़िता को आपदा राहत मद से सहयोग करने की मांग किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।