कल्याण सिंह ने किया श्रीराम मंदिर निर्माण सपना साकार : साक्षी महाराज
Bulandsehar News - बुलंदशहर में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण हुआ। इस अवसर पर सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज और अन्य नेताओं ने भाग लिया। साक्षी महाराज ने कहा कि कल्याण सिंह के योगदान से राम...

बुलंदशहर। हाईवे पर छतारी दौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण हुआ। सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज, पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह विधायक शिकारपुर अनिल शर्मा, विधायक डिबाई सीपी सिंह ने अनावरण किया। इसके बाद स्कूल के प्रांगण में सभा का आयोजन हुआ। साक्षी महाराज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने राम मंदिर निर्माण का सपना साकार किया था। पूर्व मंत्री शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा के प्रस्ताव पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने छतारी दोराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा स्थापित कराई। रविवार को पूजा अर्चना के साथ प्रतिमा का अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण सभा के तत्वावधान में अनावरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्नाव के सांसद डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि बाबू कल्याण सिंह नहीं होते तो भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का सपना साकार नहीं होता।
पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने कहा कि यह शिकारपुर क्षेत्र के ही नहीं प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए बाबूजी ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन उन्होंने कारसेवकों पर गोली नहीं चलाई। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बाबूजी कल्याण सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि अनावरण के बाद छतारी दोराहे को अब स्व. बाबूजी कल्याण चौक के नाम से जाना जाएगा। संचालन भाजपा नेता कुश शर्मा व महेश गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह लोधी, सांसद डा. भोला सिंह, विधायक डिबाई सीपी सिंह,खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, अनूपशहर विधायक संजय शर्मा, विधायक लक्ष्मीराज सिंह,विधायक देवेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह लौर, पूर्व चेयरमैन मंगलसेन गुप्ता, डिबाई मंडल अध्यक्ष मयंक वार्ष्णेय, अरविंद राठौर, हिम्मत सिंह, शिवकुमार प्रधान, अनिल सूर्यवंशी, सुशील प्रधान, विचित्र लोधी, विक्रम सिंह, धर्मेंद्र ठाकुर ने संभाली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।