बॉडी बनाने को स्टेरायड का सेवन दिल के लिए खतरनाक, बरतें सावधानी
Bulandsehar News - जिम में पसीना बहाने के बजाय युवा स्टेरायड के सेवन पर जोर दे रहे हैं। एनाबोलिक स्टेरायड का तुरंत असर होता है, लेकिन इसके साइड इफेक्ट भी गंभीर होते हैं। इससे दिल की बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं...

बॉडी बनाने के लिए जिम में पसीना बनाने से ज्यादा युवा अज्ञानता के कारण स्टेरायड के सेवन पर जोर दे रहे हैं। अच्छा शरीर बनाने की चाहत सेहत खराब कर सकती है। स्टेरायड में से एक एनाबोलिक स्टेरायड एक तरह की ड्रग होती है, जो इंजेक्शन और कैप्सूल के तौर पर ली जाती है। एनाबोलिक स्टेरायड का असर जितनी जल्दी दिखाई देता है, उतनी ही जल्दी इसका साइड इफेक्ट भी होता है। इसके लगातार प्रयोग से मेल हार्मोंस पर भी विपरीत असर पड़ता है। इसके चलते युवा अपनी सेहत बिगाड़ रहे हैं। जिम में बॉडी बनाने के चक्कर में युवा अपना शरीर खराब कर रहे हैं।
बॉडी के नाम पर स्टेरायड का सेवन कर रहे हैं। जिसके चलते युवाओं के शरीर को नुकसान पहुंच रहा है। स्टेरायड के चलते विभिन्न बीमारियां पनप रही हैं। जिसके चलते युवा बीमार तक हो रहे हैं। कुछ युवाओं की जान पर तक बात बन रही है। युवाओं का शरीर स्वस्थ होने के बजाए बिगड़ता जा रहा है। इसके चलते परेशानी हो रही है। सीएमओं डॉ सुनील कुमार दोहरे का कहना है कि युव स्वस्थ शरीर के लिए जिम करें, लेकिन स्टेरायड का सेवन न करें। इससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। बॉडी बनाने के चक्कर में अधिक स्टेरायड लिया जा रहा है। जिससे दिक्कत हो सकती है। - स्ट्रेस लेवल बढ़ने से दिल की बीमारियां बढ़ेगी जिम करने के बाद स्टेरायड लेने से दिली की बीमारियां बढ़ेंगी। इसके साथ ही स्ट्रेस भी बढ़ जाएगा। इसलिए स्टेरायड का सेवन न करें। - फूड सप्लीमेंट्स के नाम पर बेचा जा रह स्टेरायड जिले में फूड सप्लीमेंटस के नाम पर स्टेरायड बेचा जा रहा है। जिससे लोगों का स्वास्थ प्रभावित हो रहा है। सबसे ज्यादा युवाओं को दिक्कत हो रही है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग युवाओं से फूड सप्लीमेंट न लेने की सलाह दे रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।